बस्ती। मंडल के तीनों जिलों में शनिवार को प्रधान डाकघर व उप डाकघरों पर विशेष शिविर का आयोजन कर आधार नामांकन/अपडेशन किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर बस्ती मंडल संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है । शिविर प्रत्येक शनिवार को डाकघरों में कार्यालय खुलने से लेकर बंद होने तक रहेगा। शिविर में नए आधार कार्ड के साथ-साथ संशोधन का भी कार्य किया जाएगा। आधार नामांकन निशुल्क होगा। डेमोग्राफिक संशोधन के लिए 50 रुपये, बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 100 रुपये व डेमोग्राफिक संशोधन बायोमैट्रिक के साथ 100 रुपये शुल्क देना होगा। बताया कि अमोढ़ा, बभनान, बखिरा, बस्ती बीएस, बस्ती कचहरी, कप्तानगंज, धनघटा, डुमरियागंज, दुधारा, गौर आरएस, हैंसर बाजार, हरिहरपुर, हर्रैया, इटवा, खलीलाबाद एमडीजी, मगहर, मेंहदावल, मुंडेरवा, बस्ती प्रधान डाकघर, परशुरामपुर, पुरानी बस्ती, रुद्रनगर, सल्टौआ, सिद्धार्थनगर प्रधान डाकघर, उस्का बाजार, वाल्टरगंज में कैंप लगेगा। संवाद