बस्ती। बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त में चलाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर के जरिये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मोटापा कम करने के तौर-तरीके भी बताए गए। बच्चों, किशोरों और वयस्कों के लिए शिविर आयोजित हुई। स्क्रीनिंग हुई। इसमें पंचायतीराज, बेसिक और माध्यमिक व एनआरएलएम विभाग ने सहयोग किया। डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। संवाद