फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज आंधी से उड़े टीनशेड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। सोमवार की रात आई आंधी के कारण कई लोगों के टीन सेड उड़ गए वहीं दर्जनों स्थानों पर पर पेड़ गिए गए। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ओरी राय गांव निवासी देवनारायण त्रिपाठी के मकान का तेज आंधी के कारण टीनशेड उड़ गया। आंधी इतनी तेज थी कि करीब 30 फुट लंबी पक्की ईंट की दीवार पूरी तरह से ढह गई। टीनशेड के नीचे रखा सारा अनाज कपड़ा खराब हो गया। दीवार गिरने से चारपाई सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हल्का लेखपाल अजीत सिंह ने नुकसान का आकलन का रिपोर्ट तहसील को भेजा। वहीं ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी बृजेश सिंह के मकान का टीनशेड दीवार सहित गिर गया। जिसे काफी नुकसान हो गया। गोबरिहिया गांव में नारायन मिश्रा के घर के सामने बना टीनशेड भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें