फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सैम-मैम बच्चों को ग्रीन जोन में लाने की तय की समय सीमा

Thu, 25 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक करती डीएम प्रियंका निरंजन।
विज्ञापन
बस्ती। पोषण समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन तेवर में नजर आईं। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को पखवाड़े भर में ग्रीन जोन में लाने की समय सीमा निर्धारित कर डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली। 0-3 वर्ष तक के बच्चों का विशेष देखभाल करने तथा अति कुपोषित बच्चों का विवरण ई-कवच पर अपलोड करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जिला पोषण समिति की बैठक ले रही थीं। उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने तथा गोद लिए गये आंगनबाड़ी केन्द्र, ई-कवच सैम व मैम बच्चों का पंजीकरण, पोषण ट्रैकर फीडिंग, वीएचएसएनडी सत्र पर स्वास्थ्य प्रबंधन व अनुश्रवण सहित अन्य बिंदुओं की डीएम ने समीक्षा की। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वहअपने मार्गदर्शन में प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा पंचायत सहायक को बच्चों का वजन लेने, ट्रैकर एप पर फीड करने तथा इनफेंटो मशीन का प्रयोग करने का प्रशिक्षण प्रदान करें। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें