फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली खेलने के बाद बिजली तारों पर फेंके कपड़े तो जाएंगे जेल

Sun, 24 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिह्नित जगहों पर इस बार तैनात रहेंगे संविदाकर्मी
विज्ञापन

- तारों के नीचे व ट्रांसफाॅर्मर के पास होलिका न जलाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने में विद्युत निगम तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हुड़दंगियों से निपटने में निगम अब तक असफल रहा है। लेकिन इस बार यदि कोई हुड़दंगी बिजली के तारों पर गीले कपड़े फेंकता हुआ मिला तो उसे जेल तक की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शहर में होली की हुड़दंग बड़ी रोचक होती है। उत्साही युवाओं की टोली रंगों से सराबोर होकर जगह-जगह कपड़ा फाड़ होली खेलती है। यह हुड़दंग कई बार शहरवासियों को भारी पड़ जाती है। दरअसल, युवा कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए अपने साथियों की शर्ट-कमीज फाड़कर बिजली के नंगे तारों पर फेंक देते हैं। इससे शॉर्ट-सर्किट होकर आपूर्ति ठप हो जाती है। पिछले साल महरीखावां में तो एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जबकि मंगलबाजार, दक्षिण दरवाजा पर ट्रांसफार्मर खराब होते-होते बचा था। इससे उपभोक्ताओं को त्योहार पर दिनभर बिजली नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस समस्या से निपटने के लिए विद्युत वितरण खंड, नगरीय ने तैयारी किया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कटरा, कंपनीबाग, महरीखांवा मोड़, गंदा नाला, पक्के, रोडवेज, पचपेड़िया मोड़, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, स्टेशन, जिला अस्पताल आदि जगहों पर दिनभर संविदाकर्मी मौजूद रहेंगे। यदि कोई तारों पर कपड़े फेंकता हुआ पाया जाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व विभाग को देगा, ताकि मौके पर ही ऐसे हुड़दंगियों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

..
तारों के नीचे व ट्रांसफाॅर्मर के पास न जलाएं होलिका
- अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तमाम जगहों पर तारों के नीचे व ट्रांसफाॅर्मर के पास होलिका जला दी जाती है। यह बेहद खतरनाक है। यदि ऐसा किया जाता है तो आग से पैदा हुई गर्मी से तार टूट सकते हैं और ट्रांसफार्मर में आग लग सकती है। ऐसे में यह गलती न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें