फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे, एक लापता

Sun, 16 Jun 2024 01:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सरयू घाट पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया थानाक्षेत्र के मझाकिता अव्वल के पास सरयू नदी में स्नान कर रहे तीन युवक पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने डूब रहे दो युवकों को बचा लिया। लेकिन, एक डूबकर लापता हो गया। बताया जा रहा है लापता युवक अयोध्या जिले के बाकर गंज का रहने वाला शाहिद था।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों के साथ नहाने आया था। सरयू नदी के पार घटना स्थल होने की वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें