दुबौलिया। थाना क्षेत्र के दुबौलिया-अशोकपुर संपर्क मार्ग पर खंजाचीपुर के गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इससे तीनों युवक घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। जानकारी के अनुसार, हेंगापुर गांव निवासी रवी, विजय और मंजीत एक बाइक से दुबौलिया कस्बे से होकर दुबौलिया-अशोकपुर संपर्क मार्ग से अपने गांव जा रहे थे। खजांचीपुर गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गिर पड़ी। इससे तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुबौलिया भेजा गया। रवि की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। संवाद