बस्ती। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे ओवर स्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। शनिवार को ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन वाहन सीज किए गए। एआरटीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों के परिवहन करने के अभियोग में तीन वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। साथ ही प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान अन्य अभियोग में कुल 52 चालान किए गए। संवाद