विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र में बालू खनन की शिकायत पर बुधवार देर रात कल्यानपुर गांव के पास सरयू नदी की तलहटी में बालू की अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर खनन निरीक्षक ने सीज कर दिया।
बुधवार रात ढाई बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर खनन निरीक्षक प्रशांत यादव व स्थानीय पुलिस टीम ने माझा क्षेत्र में छापा मारा। खनन निरीक्षक प्रशांत यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर कल्याणपुर माझा में देर रात हो रहे बालू के अवैध खनन के खिलाफ छापा मारा गया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। मौके पर तीन ट्रैक्टर ट्रॉली बालू का अवैध खनन में शामिल पाई गई। माफिया टीम देख कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए माझा में भाग निकले। बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियों को खनन अधिनियम के तहत जुर्माना लगा कर सीज कर दिया गया है और छावनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद