फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले दिन अनुपस्थित रहे तीन विद्यार्थी

Fri, 19 Apr 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से स्नातक की परीक्षाएं शुरू हुईं। प्रथम दिवस पर तीन पाली में कॉमर्स, रक्षा अध्ययन व कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा हुई। इसमें कुल 465 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें तीन अनुपस्थित रहे। नोडल केंद्र सहायक डॉ. ब्रृजेश दुबे ने बताया कि 53 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। परीक्षा तीन पालियों में हो रही है। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, दिन में 11-1 बजे तक और शाम को 3-5 बजे तक परीक्षा कराई जा रही है। नोडल केंद्र सहायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से कॉमर्स, दो केंद्रों पर 11 बजे से कंप्यूटर एप्लीकेशन और 11 केंद्रों पर शाम 3 बजे से रक्षा अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। बताया कि शुक्रवार को होम साइंस, केमिस्ट्री, संस्कृत और मैथमेटिक्स की परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें