बस्ती। पंचायतराज विभाग में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों के कार्य में लापरवाही मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई करते हुए उन्हें विकास खंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। कुदरहा विकास खंड में ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर जांच कराई गई थी। निरीक्षण के समय बिना सूचना गायब और अन्य शिकायतें मिलीं। जांच में तीनों के काम में लापरवाही मिली। रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कुदरहा ब्लॉक के रैनिया गांव में तैनात सफाई कर्मी शेषराम, राजपति और रमेशचंद्र को निलंबित करते हुए ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है।
तीनों सफाई कर्मचारियों की जांच के लिए एडीओ पंचायत बहादुरपुर, एडीओ पंचायत हर्रैया को जांच अधिकारी नामित किया है। संवाद