फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 13 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत (त्रिलोकपुर) गांव के निकट मंगलवार रात हुए अलग-अलग दो सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिण् रेफर कर दिया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से निर्भय सिंह(32) निवासी गढ़हा गौतम थाना कप्तानगंज और हर्ष श्रीवास्तव (24) निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के अरविंद पांडेय और महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना में कप्तानगंज चौराहे के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से शक्ति मोदनवाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें