छावनी। फोरलेन पर बस की ठोकर से दो बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा विक्रमजोत ब्लॉक कार्यालय के सामने की है। सूचना देने के आधे घंटे बाद तक जब मौके पर हाइवे की एंबुलेंस नहीं पहुंची तो 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हर्रैया भेज दिया।
कप्तानगंज क्षेत्र के खोभा निवासी गुड्डू अपनी रिश्तेदारी छावनी क्षेत्र के अर्जुनपुर से वापस घर जा रहा था। ब्लॉक मुख्यालय के सामने पीछे से आ रहे प्राइवेट बस ने ठोकर मार दिया। बगल में चल रही दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। उस बाइक पर पूरे हिंदू निवासी श्यामू यादव, गोलू निवासी फरेंदा जागीर गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई की एंबुलेंस न आने से घायल आधे घंटे तक तड़पते रहे। इसके बाद छावनी पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजवाया गया। संवाद