फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट शनिवार की दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के धमैचा के रहने वाले त्रिलोकी बाइक से अपने मित्र अजय कुमार निवासी चिरौता के साथ अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट पहुंचे तभी एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक से टकरा गई। घटना में त्रिलोकी, अजय कुमार और दूसरे बाइक सवार श्रीनारायन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें