फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेंपो पलटने से शिक्षिका समेत तीन लोग घायल

Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैड़ा पुल के आगे सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बैठी एक शिक्षिका समेट दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में नगर पंचायत क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका रंजना वर्मा निवासी बस्ती, दिग्विजय नाथ निवासी मधवापुर थाना सोनहा व ममता पाठक को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि रंजना का सिर फट गया है। टांके लगाकर घर भेज दिया गया। जबकि दिग्विजय नाथ का दायां हाथ टूटने व ममता पाठक के दाहिने कलाई में गंभीर चोटें होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राहगीरों के मुताबिक सवारी बैठाने के लिए तेज रफ्तार टेंपो चालक के अचानक ब्रेक लगा देने पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें