बस्ती। नगर थाना के फुलवरिया गौड़ के पास स्थित पुश्तैनी जमीन व घर के बंटवारे के समझौते को न मानने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज कुमार यादव भी शामिल हैं।
नगर थाना क्षेत्र के बसनीडीह निवासी राम शब्द यादव ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत नगर बाजार के फुलवरिया गौड़ के पास पुश्तैनी जमीन व घर का आपसी समझौता हो रहा था।समझौता न मानकर राम दवन, वंश बहादुर व मनोज कुमार यादव अपशब्द कहते हुए जीन से मारने की धमकी देते हुए हाकी व कुल्हाड़ी की बेंट से पीटने लगे। जिसमे हमारी पुत्री प्रीति व बेटा अंशु घायल हो गए। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।