बस्ती। सोनहा पुलिस ने 10 लाख रुपये लेकर हड़प लेने के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के तकियाचक निवासी मोहम्मद रफीक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाने के मोहम्मद नगर निवासी राम बहादुर, राम तेज और जैजैराम ने इंजन पार्ट की दुकान खोलने के लिए 10 लाख रूपये उधार लिए थे। वादा किया था कि छह वर्ष में रुपये लौट देंगे। मगर, रुपये हड़प लिए। संवाद