बस्ती। जानलेवा हमले के मामले में पैकोलिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कन्हई गांव निवासी सुरेश चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर 2025 को हर्रैया थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी सूर्यांश सिंह उनके मोबाइल पर फोन करके अपशब्द कहते। उसी दिन शाम को वह मेडिकल स्टोर पर गए थे। वहां से घर लौटते समय नरसिंहपुर चौराहे के पास आरोपी कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह मारापीटा और जेब से 2500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सूर्यांश, सुनील सिंह, जय सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद