बस्ती। परशुरामपुर थाने के मिश्रौलियाधीश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई। इस संबंध में करनपुर निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर मिश्रौलियाधीश निवासी संजय वर्मा, राजू यादव और वैभव शुक्ल पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है। संवाद