फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखीमपुर खीरी से ट्रैक्टर चुराकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी में दुकान के सामने से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद
विज्ञापन

एसओजी को नगर पुलिस के सहयोग से मिली कामयाबी
तिलकपुर के पास से पकड़े गए तीनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/नगर बाजार। लखीमपुर खीरी से ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों को एसओजी टीम ने फोरलेन पर तिलकपुर के पास से धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपी लखीमपुर खीरी केरहने वाले हैं। इनमें पुराना ट्रैक्टर खरीदने-बेचने का व्यवसाय करने वाले दुकानदार का चौकीदार और एक अन्य सहयोगी शामिल है। 11 अप्रैल की रात दुकान के बाहर खड़ा किया गया ट्रैक्टर लेकर भाग निकले थे। सुरागकशी होने पर एसओजी टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद व फुटहिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के आगे तिलकपुर के पास सड़क के किनारे तीन लोग संदिग्ध हाल में मौजूद हैं। पुलिस ने घेरकर तीनों को एक और ट्रैक्टर चोरी करने की योजना बनाते समय पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर के संबंध में लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली सदर में चोरी का केस दर्ज है। पकड़े गए आरोपियोंं में वीरेंद्र बधावन निवासी रामनगर कॉलोनी लखीमपुर खीरी थाना कोतवाली सदर, लाहौरी उर्फ बिरजेश निवासी बाईपास पिपरिया थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी व राजेंद सिंह उर्फ रिंकू सिंह निवासी बड़खेडवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इस संबंध में खीरी पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

...
चौकीदार ही निकला चोर
लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र में खीरी क्षेत्र के अंबुआपुर निवासी वीरपाल वर्मा ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी एलआरपी रोड पर अजमानी स्कूल के पड़ोस में पुराने ट्रैक्टर खरीदने व बेचने करने की दुकान है। उसने नौबस्ता कानपुर के दिनेश सिंह से एक आयशर ट्रैक्टर यूपी 78 सीबी 9962 खरीदकर दुकान के सामने खड़ा किया था। दुकान की रखवाली के लिए चौकीदार लाहौरी शुक्ला निवासी मोहल्ला कनौजिया काॅलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को रखा था। 11 अप्रैल की रात चौकीदार लाहौरी शुक्ला ने अपने साथी वीरेंद्र बधावन के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। अगली सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा चौकीदार व ट्रैक्टर गायब है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर व चौकीदार नहीं मिला। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें