बस्ती। यूपी बोर्ड की प्रदेश स्तर पर बनी टाॅप टेन सूची में बस्ती के तीन मेधावियों ने जगह बनाई है। प्रैक्सिस विद्या पीठ के छात्र अथर्व श्रीवास्तव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में इसी विद्यालय की छात्रा अनुष्का पटेल व हाजी अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया की छात्रा नेहा उपाध्याय ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश के मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है। इनके अलावा जिले की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल के 29 तथा इंटर के 19 मेधावी शामिल हैं।