पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के रेहरवा चौराहे से पुरैना गांव तक जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से धनगढि़या, रेहरवा, मिझुनिया, भेलहिया, बनपुकरा, पुरैना जैसे कई गांव के लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। इस मार्ग को सही कराने के लिए लोग कई बार कह चुके हैं, पर अभी तक इसे सही नहीं कराया गया। क्षेत्र के लवकुश चौहान, धर्मवीर, दूधनाथ चौहान, महातम, बलिराम चौहान, हरिओम आदि ने सही कराने की मांग की है।