कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर धोबहट गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय प्रेम राजभर निवासी मिर्जापुर थाना कलवारी साइकिल से सरयू नदी से जल लेकर वापस घर आ रहे थे। धोबहट गांव के पास बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पर 50 वर्षीय इंद्र प्रताप मिश्र निवासी कुंवरपुर व 68 वर्षीय दुखरन निवासी इमलिया थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या सवार थे। साइकिल सवार सहित तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कलवारी लाया गया। चिकित्सक डाॅ. मनोज कुमार ने प्रेम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य दोनों लोगों का इलाज हो रहा है। संवाद