महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव बाजार के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, वहां के सोहन बहन पार्वती, पांच वर्षीय भांजी कीर्ति को संतकबीरनगर से गौसैसीपुर गांव लेका जा रहे थे।ह हथियांव चौराहे के मोड़ पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा भेजवाया गया। संवाद