नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा ओवरब्रिज से पहले कट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गोरखपुर के माया बाजार निवासी अखिलेश्वर सिंह, बस्ती के रानीपुर निवासी अबरार अहमद और गांधीनगर निवासी इकबाल अहमद शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।