नगर बाजार। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गांजा और शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुटहन चौराहा पर छापेमारी की गई। इस दौरान तिलकराम निवासी खुटहन को 40 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। वहीं खड़ौवा सोंधिया मोड़ पर घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को भी नगर पुलिस ने दबोचा है। दोनों आरोपियों के पास से 1.780 किग्रा गाजा और 3,700 रुपये नकद बरामद हुआ है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लवकुश जायसवाल, निवासी हनुमानगढ़ी खरगूपुर जिला गोंडा एवं मोहित सिंह निवासी छोटी देवकाली थाना कोतवाली जिला अयोध्या के रूप में की गई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद