फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में लगे तीन इंजन एक ही रात में चोरी

Wed, 23 Oct 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। फुलवरिया बरगाह में सोमवार की रात खेत में लगा पानी चलाने वाला तीन इंजन चोरी हो गया। सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने इसकी लिखित सूचना नगर थाना पर दी है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। ग्राम फुलवरिया बरगाह निवासी भरत किशोर यादव, चंद्रवीर यादव व अखिलेश यादव ने खेत की सिंचाई के लिए खेत में इंजन लगाया था। चोर तीनों इंजनों को खोलकर ले गए। आसपास काफी दूर तक इंजन का मोबिल गिरा था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एक ही रात में तीन इंजन चोरी होने से ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें