जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के लोहरौली गांव के तीन बच्चों की बुधवार शाम को खेत के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान विराट विश्वकर्मा (8 वर्ष), आदित्य विश्वकर्मा (10 वर्ष) और आयुष विश्वकर्मा (7 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।
सोमवार शाम करीब 6 बजे वे साइकिल से घर से निकले। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के पास स्थित तालाब के किनारे बच्चों की चप्पलें और साइकिल मिली। सुबह तीनों का उतराया हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि खेत से जेसीबी लगाकर काफी मिट्टी खोदाई की गई थी।
काफ़ी गहरा गड्ढा बन गया था जिसका बच्चों को अंदाजा नहीं थे। तीनों उसमें डूब गए। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी अभिनन्दन ने मौके का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से बातचीत की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।