फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जुआ खेलते तीन पकड़े

Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार भिटिया बुजुर्ग के पास जुआ खेला जा रहा था। हेड कांस्टेबल लखीचन्द गुप्ता, राकेश चौहान, धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह व रत्नेश कुमार ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 290 रुपया बरामद किया। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस कर्मियों की तहरीर पर प्रिंस शर्मा, धीरज सिंह, सावन, सुजीत व रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें