फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने पर मारपीट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने पर मारपीट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

हर्रैया/महराजगंज। हर्रैया थानाक्षेत्र के थान्हा खास गांव में दुर्गा पंडाल में डीजे बजाने पर मनबढ़ों ने आयोजक की जमकर पिटाई और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दुर्गा पंडाल में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया हे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आयोजक मृदुल श्रीवास्तव का कहना है कि वह अपने घर के सामने कई वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित करके पूजा करते हैं। शुक्रवार शाम छह बजे गांव के तीन युवक पंडाल में आए और डीजे की आवाज तेज करने लगे। इस पर मृदुल श्रीवास्तव ने विरोध जताया तो तीनों उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि तीनों ने पंडाल में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह टीम के साथ पहुंच गए और मामले को शांत कराए। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मारपीट में शामिल रहे शिवम गौड़, अनुराग श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव निवासी थान्हा खास को कई जगहों पर दबिश देने के बाद शनिवार सुबह तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम गुलाब चंद्रा ने बताया कि सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें