फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अफाउल्लाह निवासी मोहल्ला बेलवाडाडी मिल्लतनगर थाना कोतवाली, फारूक अहमद निवासी मोहल्ला रहमतगंज, कोतवाली और सलीम निवासी नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ने सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी गांव के रहने वाले राम सेवक प्रजापति से 600 लकड़ी का तख्ता खरीदने की बात लेकर विभिन्न तिथियों मे धोखाधड़ी करके फर्जी तरीक से रुपये हड़प लिए थे। जिनके खिलाफ प्राथामिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को तीनों आरोपियों को फुटहिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें