फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी दिलशाद हसन खान ने थाने में तहरीर देकर एक महिला पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है। दिलशाद ने तहरीर में कहा है कि 15 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे वह बाइक से जा रहा था। वन विहार व केंद्रीय विद्यालय के बीच विपक्षियों ने उसे रोक लिया। जमीन से जुड़े मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। कटरा मोहल्ले की रहने वाली शमा खान उर्फ शमीम बानो ने दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें