बस्ती। रुधौली पुलिस ने दुदराक्ष गांव में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गांव के श्याम सुंदर का आरोप है कि 10 जनवरी की देर शाम उनके पिता रामकेवल की विपक्षी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उसने अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव निवासी छोटू पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं नगर पुलिस ने भी कहासुनी के विवाद में मारपीट कर धमकाने के आरोप में दुबखरा निवासी राजकपूर की तहरीर पर गांव के रवि कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद