बस्ती। थाना पैकोलिया क्षेत्र के गुलरिहवा दुबौलिया जीतीपुर गांव में घर की सफाई कर रहे व्यक्ति और उसकी पुत्री को विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहवा निवासी अब्दुल गफार पुत्र शेख अली घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अर्जुन पुत्र सरजू व उसकी पत्नी ज्योति ने उनके घर के पीछे से आकर अब्दुल गफार और उनकी पुत्री चांदनी के साथ मारपीट की। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद