- रुधौली क्षेत्र के पड़री निजी विद्यालय का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार की रात चोरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 64 बोरी गेहूं पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से बातचीत कर तहरीर ली। वहीं फोरेसिंक टीम ने भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
राम नयन पुत्र भगवान दीन ने बताया कि फुटकर खरीद और खेत की उपज मिलाकर 64 बोरी गेहूं बेचने के लिए बुधवार शाम को ही ट्रैक्टर ट्राॅली पर लाद कर एक निजी विद्यालय के पास खड़ा किए थे। सुबह 4:30 बजे ले जाने के लिए पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब मिली। उन्हें लगा कि ड्राइवर पतिराज गेहूं बेचने के लिए ले गया होगा लेकिन थोड़ी देर बाद जब ड्राइवर का फोन आया और उसने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली नहीं है तो वह घबरा गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।