गौर। बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान में चोरों ने दुकान में पीछे के रास्ते घुसकर रविवार की रात कीमती जेवरात चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। गौर थाना के सुजिया गांव निवासी सुभाष सोनी ने पुलिस को सोमवार को तहरीर देकर बताया कि गौर बाजार में उनकी आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है। पीछे के रास्ते रोशनदान काटकर चोर घर के अंदर घुस गए और सोना-चांदी जेवरात उठा ले गए हैं।
चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह ने दुकान मालिक से पूछताछ कर जल्द घटना के पर्दाफाश करने की बात कही।