फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को चुरा ले गए चोर

Thu, 23 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन


विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित मझौवा दूबे गांव स्थित डाॅ. बीके दूबे इंटरनेशनल स्कूल में लगे आधा दर्जन सीसीटीबी कैमरे चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरा निकालते समय तीन चोरों का फुटेज कैमरे में कैद हो गया, लेकिन तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन श्रीकांत दूबे ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पांच नवंबर को भी मझौवा दूबे गांव स्थित अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज से चोर एक दर्जन कैमरा चुरा ले गए थे। इसकी भी तहरीर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पाठक ने छावनी पुलिस को दी है। अभी छावनी पुलिस इस मामले की जांच ही कर रही है। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। हार्डडिस्क में चोरों की तस्वीर कैद है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें