फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ाए
विज्ञापन

बस्ती/सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव में सड़क के किनारे स्थित बंद पड़े घर को चोरों ने ताला तोड़कर कई सामान उड़ा डाला। घर में अंदर रखे बॉक्स व आलमारी को तोड़कर उसमें रखे आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
लखनऊ से लौटने पर घर का ताला टूटा देखकर गृहस्वामी के होश उड़ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। एसएचओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव निवासी शिव कुमार मिश्र परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। वह दीपावली में घर आए थे और 27 अक्तूबर को लखनऊ चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद जब सोमवार को वापस लखनऊ से घर आए तो देखा कि चैनल का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो सामान बिखरे पड़े थे। बक्से व आलमारी का लॉक टूटा था। उनके अनुसार, बक्से में रखे दस हजार रुपये, सोने की छह अंगूठियां, दो चेन, दो कान का झाला, दो बाली, गले का हार, दो कंगन और चांदी के जेवर चोरी हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें