फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी और जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने नकदी और जेवरात चुराए
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बभनान चौकी अंतर्गत गिधनी गांव में घर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल का ताला खोलकर अंदर से 45 हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए गए। हालांकि, आहट सुनकर गृहस्वामी की नींद खुली, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
गिधनी गांव निवासी जसई ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चोर उनके घर के मुख्य द्वार के चैनल में लगे ताले को खोलकर अंदर घुस गए। भैंस बेचकर घर में रखे गए 44 हजार 500 रुपये नकदी समेत उनकी बहू के सोने की हार व झाला तथा चांदी की पाजेब को चुरा ले गए। घटना के समय वह घर के बाहर सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर हो रही आवाज सुनकर जब वह अंदर गए तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। घर में रखे सामान बिखरे पड़े थे। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। घटना को लेकर आसपास के गांवों में दहशत फैला हुआ है। एसएचओ ब्रिजेंद्र पटेल ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें