परशुरामपुर। ककरा खुर्द बाजार में शुक्रवार की रात मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और दवाइयां चुरा ले गए।
अरजानीपुर गांव निवासी राजू वर्मा की ककरा खुर्द में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके मेडिकल स्टोर का ताला टूटा है। जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा था। दुकान के अंदर सामान बिखरा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-ए-मुआयना किया। परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद