फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओझागंज व रौताइनपुर में लोगों की सतर्कता से भागे चोर

Mon, 15 Sep 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। शनिवार रात हर्रैया व कप्तानगंज क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से चोर भाग खड़े हुए। हर्रैया थाना के रौताइनपुर गांव में चौकीदार हृदयराम की भैंस खोलने पहुंचे चोर परिवारजनों के शोर मचाने पर भाग निकले। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। ग्रामीण चारों ओर घेराबंदी कर चुके थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव में भी आधी रात चोरों ने गुल्लू के घर के पीछे सेंध काटने की कोशिश की। गांव वालों को पहरा देता देख चोर भाग गए। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और गांव में ग्रामीण पहरा भी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें