संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के खरवनिया चौराहे पर मंगलवार की रात पंकज ज्वेलर्स की दुकान में खिड़की के रास्ते चोर घुस गए। तिजोरी तोड़कर उसमें रखे आभूषण व छह हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बानपुर निवासी पंकज कुमार की खरवनिया चौराहे पर किराये के मकान में आभूषण की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह घर चले जाते हैं। रोज की भांति मंगलवार को भी दुकान बंद कर शाम को घर चले गए। बुधवार की सुबह शटर जैसे ही खोला तो तिजोरी का दरवाजा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
उसमें रखे सामान की खोजबीन की तो ग्राहक का आभूषण व छह हजार रुपये नहीं थे। आभूषण में आधा किलो चांदी व 10 ग्राम करीब सोने के आभूषण गायब थे। खिड़की के दरवाजे खुले हुए थे। दीवार की ईंट निकली हुई थी। लालागंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जा रही है।ि