सीसीटीवी में युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए दुकान में घुसते हुए दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के खरवनिया चौराहे पर स्थित सीएससी व खाद की दुकान से पौने चार लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में एक युवक गमछा मुंह पर बांधे हुए दुकान में घुसते हुए दिख रहा है।
गांव के रामचंदर चौधरी खरवनिया चौराहे पर एक ही मकान के अंदर खाद भंडार व सीएससी चलाते हैं। सोमवार रात में दुकान के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठ कर सीएससी व खाद भंडार की दुकान खोला तो रोशनदान टूटा मिला। शक होने पर खाद भंडार व सीएससी के दराज को देखने गए तो वे खुले थे।
बच्चों को बुलाया और देखा कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये व सीएससी में रखे पच्चीस हजार रुपये गायब थे। जिसकी जानकारी लालगंज पुलिस को दी गई है। एसओ सुनील गोंड ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।