फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा गांव में हुई चोरी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दो गांवों में चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के खजुआ व रेहरवा गांव की घटना
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के दो घरों से चोरों ने बृहस्पतिवार रात जेवरात व नकदी चोरी कर लिया। दोनों जगहों पर परिजनों को घर में चोरी होने का पता सुबह चला। दोनों जगह कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी व बक्से टूटे थे। सीओ कलवारी विनय चौहान, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर डाग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की छानबीन की।
पहली घटना थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गांव खजुहा की है। विकास विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक विश्वनाथ चौधरी के घर में चोरों ने हाथ साफ किया। घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे कमरे में पहुंचे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर ली।
विज्ञापन

इसके अलावा अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये नकदी तथा विश्वनाथ चौधरी के बेटे महेंद्र चौधरी के जेब में रखा 7500 रुपये भी चुरा ले गए। विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि बेटियां अपने अपने ससुराल में हैं, लेकिन उनके जेवरात यहीं रखे थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर स्थित रेहरवा गांव निवासी अर्जुन के घर में पीछे के दरवाजे को खोलकर चोरों ने जेवरात तथा 20 हजार नकदी पर हाथ साफ किया। दो दिन पहले भी कप्तानगंज कस्बे की एक दुकान में चोरों ने चोरी का सफल प्रयास किया था। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम के अलावा एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। शीघ्र ही घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें