विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव के एक घर में रात चोर घुस गए। चोरों ने नकदी पर हाथ साफ किया।
थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने पुलिस तहरीर में देकर बताया कि11 नवंबर की रात परिजन खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए । रात्रि करीब करीब एक बजे उन्हें घर में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। अंदर का दरवाजा खोले तो चोर छत के रास्ते फरार हो चुके थे। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां रखी अटैची और उसमें रखी नकदी गायब थी थानाध्यक्ष छावनी सुभाष मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद