फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रिल काटकर बैंक में घुसा चोर, देर रात पकड़ा गया

Sat, 19 Oct 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महाराजगंज/कप्तानगंज। यूपी बड़ाैदा बैंक की महाराजगंज शाखा में शुक्रवार की देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घुस गया। सरिया गिरने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने शोर मचाया।
गार्ड के मुताबिक उसने चोर का पैर अंदर देखा है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर में ही कस्बे से लेकर जिले तक खबर फैल गई कि चोर बैंक के अंदर है। पुलिस और कस्बे के लोगों ने बैंक के भवन को घेर रखा है। देर रात चोर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन के किनारे स्थित कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में बीज व्यवसायी परमात्मा प्रसाद मौर्या के मकान में यूपी बड़ौदा बैंक की शाखा है। शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे एक चोर बैंक की सीढ़ी के रास्ते ऊपर जाकर खिड़की के ग्रिल का चार रॉड काटकर नीचे फेंकने लगा। खिड़की में लगा शीशा भी तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घटना की आहट से मकान मालिक परमात्मा प्रसाद मौर्य को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें