फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गिदही बिजली घर में हुआ मरम्मत कार्य, त्योहार पर नहीं होगी दिक्कत

Mon, 11 Mar 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो चरणों में हुए कार्य के चलते 11 उपकेंद्रों की ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 220 केवी बिजली घर गिदही में रविवार को मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य हुआ। दो चरणों में चले मरम्मत कार्य के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण उपकेंद्रों तक की आपूर्ति बाधित रही।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली घर के उपकरणों की जांच कर मरम्मत कार्य कराया गया। इसके लिए आठ कर्मियों की टीम लगाई गई थी। मरम्मत के बाद गर्मी के समय लोड बढ़ने पर फाल्ट कम हो जाएगी। ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही में तैनात सहायक अभियंता एसके सिंह व अवर अभियंता सूरज प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने सुबह 10:20 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किया। पहले चरण में बड़ेबन, कोर्ट, कैली, गिदही, महसों, भानपुर ग्रामीण, सल्टौआ उपकेंद्रों की लाइन पर कार्य शुरू किया गया जो दोपहर 1:10 बजे जाकर पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इन उपकेंद्रो की आपूर्ति बंद रही। दूसरे चरण में दोपहर 2:20 बजे पर शुरू हुआ, जो देर शाम 5:30 बजे जाकर पूरा हुआ। दूसरे चरण में गांधी नगर, पुरानी बस्ती, मुंडेरवा, बाघनगर उपकेंद्रों की लाइन का कार्य हुआ। इस दौरान आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता ने बताया कि संसाधनों को दुरुस्त कर लिया गया है। होली व गर्मी में दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें