बस्ती। 33/11 विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित 11केवी एसबीआई व आवास विकास फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को दिन में आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम के नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई के चलते लाइन डिस्टर्ब है।
सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें बड़ेबन से कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जाना है। इसमें पक्के, आवास विकास, रामेश्वरपुरी, बैरिहवा के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।
बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण के चलते शुक्रवार से पेड़ों की कटाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते शहर के एसबीआई और आवास विकास फीडर से बार-बार बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है। दिनभर बिजली न मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। फव्वारा तिराहा से कंपनी बाग तक करीब 250 उपभोक्ताओं को शनिवार को 29 घंटे बाद शाम पांच बजे बिजली मिली थी। संवाद