फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाइवे पर सुरक्षा के लिए दोनों ओर लगेगी जाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर सुरक्षा के लिए दोनों ओर लगेगी जाली
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
शहर में पार्किंग के लिए टाउन क्लब व जीआईसी के अलावा दो अन्य स्थल चयन के निर्देश
बस्ती। नेशनल हाइवे के डिवाइडर के दोनों ओर जाली लगेगा। अचानक सड़क पर जानवर आने पर दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने यह निर्देश एनएचआई के अधिकारियों को दिया है।
इसके अलावा डीएम ने जिला अस्पताल चौराहे पर स्थित विद्युत के खंभों को हटवाने के लिए निगम की ओर से तैयार किए गए इस्टीमेट 17.23 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया है। नेशनल हाइवे पर जगह-जगह बनाए गए जेब्रा क्रॉसिंग को दोबारा रंगवाने का भी डीएम ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते कर रही थीं। निर्देश दिया कि नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली सड़कों पर 50 मीटर पूर्व टेबल टॉप बनवाएं, ताकि वाहन के हाइवे पर सीधे आने से पहले उनकी गति कम हो जाए। यही नहीं, इन स्थलों पर स्टाप एवं गोअवे का बोर्ड लगाने के अलावा जेब्रा क्रॉसिंग बनवाएं। हाइवे पर स्थित सभी पेट्रोल पंप के सामने कट को समाप्त किया जाय।
यातायात विभाग की ओर से चिह्नित 40 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए सेफ्टी मैनेजर को निर्देश दिया कि इन स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाए। सुधारात्मक कार्रवाई का सत्यापन एक टीम के माध्यम से 15 दिन के भीतर कराए जाने का डीएम ने निर्देश दिया है। डीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए टाउन क्लब एवं जीजीआईसी के अलावा दो और स्थल चयन करने के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया गया है।
डीएम ने हाइवे पर छुट्टा पशु घूमने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया कि बीडीओ एंव ग्राम प्रधान एनिमल कैचर की व्यवस्था करके पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखवाएं। एआरटीओ इस कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

संचालन सदस्य सचिव केशवलाल ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एआरटीओ रविकान्त शुक्ला एवं पंकज सिंह, एआरएम सर्वजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें