फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने कहा, मोहर्रम में शस्त्र प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस से पहले कमेटी को उठाना होगा ये कदम

Sat, 06 Jul 2024 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, मोहर्रम में शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मोहर्रम के जुलूस पर अधिकारी पैनी नजर रखें। जुलूस निकालने के लिए लिखित अनुमति लेना अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई मानक पर रखे जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि किसी भी परिस्थिति में त्योहारों पर नई परंपरा की शुरुआत न होने दी जाए।

विज्ञापन

बस्ती आयुक्त कार्यालय में सीएम योगी ने किया पौधरोपण।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के साथ किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करके पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

महिला सुरक्षा कोे लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती की जाए। पुलिस कोे निरंतर पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया। कहा कि अवैध टैक्सी स्टैंड वसूली कतई न होने दी जाए, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करें। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को चेताया कि सभी सड़कों को यथाशीघ्र गड्ढामुक्त किया जाए ताकि बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें